ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में बॉलीवुड-लेकिन नौहीद ने क्यों किया अलग रुख?

  • नौहीद सेरुसी ने क्यों उठाए युद्ध पर सवाल?
  • एक्ट्रेस के पोस्ट पर मचा बवाल, लोग बोले- देशद्रोह?
  • बॉलीवुड ने जहां सराहा ऑपरेशन सिंदूर, वहीं नौहीद ने जताई चिंता

नई दिल्ली।  भारतीय सेना ने आधी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का जवाब दिया। इस कार्रवाई को लेकर पूरे देश में गर्व और जोश का माहौल है। लेकिन इस बीच, बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस नौहीद सेरुसी का एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में आ गया है।

नौहीद सेरुसी, जो कभी बॉलीवुड की खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं, अब एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं और पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव रहती हैं।

जहां बॉलीवुड के कई सितारे ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन कर रहे हैं, वहीं नौहीद ने इस मसले पर अलग ही राय रखी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा: “वह कौन है जो वॉर चाहता है। अगर कोई है तो वह खुद जाकर लड़े, अपने माता-पिता, भाई-बहन और पार्टनर को युद्ध के मैदान में लड़ने भेजे। फिर अपने आपसे ये सवाल पूछे कि क्या सच में वह वॉर चाहता है।”

इन फिल्मों में कर चुकी हैं अभिनय
नौहीद सेरुसी ने साल 2003 में फिल्म ‘सुपारी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘इंतेहा’, ‘लकीर’, ‘हॉलिडे’, ‘अनवर’, ‘किसान’, ‘कुर्बान’, और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म 2015 में रिलीज़ हुई ‘जान की बाजी’ थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading