करण जौहर का ट्रांसफॉर्मेशन- हकीकत या इंजेक्शन का कमाल?

  • क्या वाकई ओजेम्पिक ने बदली करण जौहर की ज़िंदगी
  • डायट, एक्सरसाइज़ और थायरॉइड: करण का असली फिटनेस फॉर्मूला
  • ट्रोल्स से परेशान करण बोले- “मेरे सच में आपकी दिलचस्पी क्यों है

नई दिल्ली।  फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर का ड्रामेटिक वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, उनके इस बदलाव के पीछे डायबिटीज की दवा ओजेम्पिक (Ozempic) के इस्तेमाल की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है। अब खुद करण ने इन दावों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है।

मैंने 500 से ज्यादा वर्कआउट किए, पर वजन नहीं घटा

राज शमानी के पॉडकास्ट में बात करते हुए करण ने कहा, “मैं हमेशा से अपने वजन को लेकर परेशान रहा हूं। मैंने 1000 तरह की डाइट्स ट्राई कीं, 500 से ज्यादा वर्कआउट किए, लेकिन वजन कम नहीं हुआ। जब मैंने टेस्ट करवाया, तो पता चला कि मुझे थायरॉइड की समस्या है, जिसे मैं ठीक कर रहा हूं।”

ओजेम्पिक लेने के आरोपों से थक चुका हूं

सोशल मीडिया पर लगातार ओजेम्पिक के इस्तेमाल के आरोपों पर करण ने कहा, “लोग कहते हैं कि मैंने ओजेम्पिक लिया है, मैं इससे थक चुका हूं। आपको मेरी सच्चाई नहीं पता, और मैं आपको बताने में दिलचस्पी भी नहीं रखता। यह एक लंबी कहानी है। मैं जानता हूं कि मैं हेल्दी हूं, बेहतर महसूस कर रहा हूं। 52 साल की उम्र में पहली बार मैं अपनी स्किन में कंफर्टेबल हूं।”

बॉडी डिस्मोर्फिया से जूझता रहा हूं

करण ने खुलासा किया कि वह बॉडी डिस्मोर्फिया (Body Dysmorphia) नामक मानसिक स्थिति से जूझते रहे हैं, जिसमें व्यक्ति को अपने शरीर के प्रति अत्यधिक शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा, “मैं स्वीमिंग पूल में टॉवेल से ढककर जाता था ताकि कोई मेरी बॉडी न देखे। मुझे खुद को आईने में देखकर घिन आती थी।”

क्या है ओजेम्पिक?

ओजेम्पिक एक GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट इंजेक्शन है, जो मूल रूप से टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया था। लेकिन हाल के दिनों में यह वजन घटाने के लिए भी ट्रेंड कर रहा है। कपिल शर्मा और राम कपूर जैसी हस्तियों के अचानक पतले होने पर भी इसी दवा के इस्तेमाल की चर्चा हुई थी।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग जारी

भले ही करण ने ओजेम्पिक के इस्तेमाल से इनकार किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट्स के कमेंट्स में अक्सर इसकी चर्चा होती रहती है। फैंस उन्हें ट्रोल करते हुए “ओजेम्पिक का चमत्कार” जैसे मीम्स बना रहे हैं।

अब देखना यह है कि करण जौहर अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की असल वजह को लेकर और क्या खुलासा करते हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading