अखिलेश यादव का बयान- महाराणा प्रताप की प्रतिमा गोमती रिवर फ्रंट पर

  • महाराणा प्रताप की प्रतिमा गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगी
  • अखिलेश यादव की अपील: अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें
  • भाजपा पर निशाना: “नौकरी के मुद्दे से ध्यान भटका रही है सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप पर मचे विवाद के बीच महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा में महाराणा के हाथ में सोने की तलवार होगी, जो उनके अद्वितीय साहस और वीरता का प्रतीक होगी।

“महापुरुष सभी के होते हैं, भाजपा का नहीं है सिर्फ अधिकार”
अखिलेश यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप के बारे में राजनीति करने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा यह सोचती है कि महाराणा प्रताप केवल उनके हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। महाराणा प्रताप भारत के महानायक हैं और उनका सम्मान सबको करना चाहिए। उन्होंने यह भी प्रस्तावित किया कि सरकार को महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित करना चाहिए।

भारत-पाकिस्तान तनाव पर, शांति और समझदारी की अपील
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के संदर्भ में अखिलेश यादव ने कहा कि हमें अपनी बहादुर सेना पर गर्व है और हम सब देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में और भी अधिक समझदारी और शांतिपूर्वक प्रतिक्रिया की जरूरत है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे प्रचारित करें, क्योंकि ऐसे समाचार दुश्मनों द्वारा फैलाए जा सकते हैं।

“भाजपा के एजेंडे में नौकरी नहीं”
भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा रोजगार नहीं है, बल्कि वह लोगों को भटकाने के लिए पुराने मेलों को बंद करने में लगी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading