- घाटे के बावजूद तेजी से बढ़ी कंपनी की आमदनी
- ऑपरेशंस में सुधार, फिर भी मुनाफा दूर की बात
- निवेशकों के लिए चिंता की वजह बनता घाटा
मुंबई। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का शुद्ध घाटा (नेट लॉस) सालाना आधार पर 95% बढ़कर ₹1,082 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह घाटा ₹554 करोड़ था।
हालांकि, कंपनी का राजस्व (रेवेन्यू) Q4 में 45% की बढ़त के साथ ₹4,410 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹3,045 करोड़ था।
शेयर प्रदर्शन: 1 साल में 32% गिरावट
स्विगी का शेयर आज 0.25% की गिरावट के साथ ₹314 पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 7%, 6 महीने में 31% और 1 साल में 32% लुढ़क चुका है। स्विगी नवंबर 2024 में लिस्टिंग के बाद से अब तक 27% नीचे आ चुका है। कंपनी का वर्तमान बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) ₹75.64 हजार करोड़ है।








