डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, चाचा-भतीजा समेत सभी की मौत

मैनपुरी: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे किशनी थाना क्षेत्र में NH-92 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चाचा-भतीजा के शव सड़क पर पड़े रहे और करीब 20 मिनट तक उनके ऊपर से वाहन गुजरते रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह क्षत-विक्षत शवों को किसी तरह इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सभी मृतक कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button