लखनऊ में MBBS एडमिशन का झांसा देकर 45 लाख की ठगी

लखनऊ। कन्नौज के एक बुजुर्ग ओमप्रकाश बाजपेई से MBBS में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक पर विज्ञापन देकर Study Pathway Consultancy ने पीड़ित को झांसा दिया और बड़ी रकम वसूली।

फेसबुक एड और कंसल्टेंसी ऑफिस में भरोसा दिलाया गया

ओमप्रकाश बाजपेई ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर Study Pathway Consultancy का विज्ञापन देखा। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर शिवांगी मिश्रा नाम की युवती से बातचीत हुई। 5 जून को लखनऊ स्थित ऑफिस बुलाया गया, जहां कंसल्टेंसी के एमडी होने का दावा करने वाले अभिनव शर्मा मिले।

100% एडमिशन के नाम पर पैसे वसूले गए

अभिनव शर्मा ने दावा किया कि वे 2025 सत्र में हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी में उनकी नातिन का एडमिशन करवा देंगे। भरोसे में आकर 6 जून को ओमप्रकाश ने 1 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में UPI से जमा कर दिए।

एमबीबीएस की फीस बढ़ा कर अधिक रकम मांगी गई

12 जून को दूसरी मुलाकात में ठगों ने फीस 80 लाख रुपए बताई और एक बार में 60 लाख रुपए देने पर एडमिशन कराने का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने 13 जून को 35 लाख रुपए का ड्राफ्ट बनवाया और 14 जून को कंसल्टेंसी को दे दिया।

सरकारी फीस बढ़ाने का झांसा और 9 लाख रुपए अतिरिक्त वसूली

7 अक्टूबर को ठगों ने कहा कि सरकार ने फीस बढ़ा दी है, इसलिए 9 लाख रुपए और भेजो। भरोसा करके ओमप्रकाश ने RTGS के माध्यम से 9 लाख रुपए और जमा कर दिए।

नातिन का नाम रिजल्ट में नहीं आया, ठगी का पता चला

NEET 2025 की तीसरी राउंड काउंसलिंग का रिजल्ट 4 नवंबर को जारी हुआ, जिसमें पीड़ित की नातिन स्वस्ति बाजपेई का नाम नहीं था। ठगी का एहसास होने पर कंसल्टेंसी से रकम वापस मांगी गई, लेकिन कोई पैसा लौटाया नहीं गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button