तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को कुचला, पेड़ से टकराई गाड़ी

अंबेडकरनगर। भीटी क्षेत्र में बुधवार पूर्वाह्न तेज रफ्तार बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर एक बुजुर्ग को कुचलते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर गंभीर हालत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को सीज कर लिया है।

महरुआ थाना क्षेत्र के गांव सेहरा जलालपुर निवासी देवनारायण गुप्ता पूर्वाह्न अपने घर से खेत देखने के लिए पैदल निकले थे। खेत से लौटते समय वह मिझौड़ा-महरुआ मार्ग से होकर गांव की ओर जा रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे जब वह गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के पास पहुंचे, उसी दौरान महरुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पेड़ से टकराई बोलेरो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार अधिक थी। बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल भीटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *