सड़क हादसे में युवक की मौत

अम्बेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना टांडा-हंसवर मार्ग पर सुलेमपुर बाजार के पास रात करीब 9 बजे हुई।

मृतक की पहचान हंसवर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय पंकज यादव पुत्र सहदेव यादव के रूप में हुई है। पंकज यादव टांडा से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंकज यादव डिलीवरी का काम करते थे और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण और परिजन हादसे से गहरे शोक में हैं।

Related Posts

जलालपुर के दाउदपुर में गौशाला में भीषण आग, तीन मवेशियों की मौत

अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर तहसील स्थित दाउदपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना…

Continue reading
टांडा में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

अंबेडकर नगर के टांडा में विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *