अडाणी एनर्जी ने 3,050 करोड़ में खरीदी इंटेलिस्मार्ट

बनी देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी

अहमदाबाद। Adani Energy Solutions Limited ने स्मार्ट मीटरिंग क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए IntelliSmart Infrastructure का अधिग्रहण कर लिया है। यह सौदा 3,050 करोड़ रुपए में संपन्न हुआ है, जिसके तहत एईएसएल को इंटेलिस्मार्ट की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त होगी।

इंटेलिस्मार्ट देश की प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग कंपनियों में शामिल है और इसके पास उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार तथा असम सहित कई राज्यों में 2.2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटरों का पोर्टफोलियो है। इस अधिग्रहण के बाद अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के कुल स्मार्ट मीटरों की संख्या बढ़कर 4.7 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि इस अधिग्रहण से स्मार्ट मीटरिंग क्षेत्र में उसकी स्थिति और मजबूत होगी। इसके साथ ही एईएसएल देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटरिंग कंपनी बन गई है।

इंटेलिस्मार्ट, National Investment and Infrastructure Fund और Energy Efficiency Services Limited का संयुक्त उपक्रम है। इस सौदे में कंपनी की संपूर्ण इक्विटी का अधिग्रहण शामिल है। साथ ही अडाणी समूह एनआईआईएफ का कंपनी पर मौजूद बकाया ऋण भी चुकाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में तेजी से बढ़ रही स्मार्ट मीटरिंग परियोजनाओं और बिजली वितरण क्षेत्र के डिजिटलीकरण को देखते हुए यह अधिग्रहण अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button