14 जून की प्रवक्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

9 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

अंबेडकरनगर। आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता पुरुष एवं महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लोहिया भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में आयोजित हुई। इसमें परीक्षा के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्र

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि प्रवक्ता परीक्षा के लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और नकल से संबंधित किसी भी सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

नकल रोकने के लिए विशेष व्यवस्था

बैठक में परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

प्रशासन ने तैयारियों का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button