
- जनाजे उठते ही गूंज उठा गांव, हर आंख नम
- मां पर हत्या का आरोप, घटना के बाद फरार
- पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटीं
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या के बाद रविवार को हालात बेहद दर्दनाक रहे। गांव में हर ओर हड़कंप और गहरा सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से शाम तक माहौल भारी बना रहा और लोग घटना को लेकर सदमे में रहे।
सुपुर्द-ए-खाक हुए चारों मासूम
शफीक (14), सउद (10), उमर (8) और सादिया (7) के शवों को रविवार को एक साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जैसे ही चारों जनाजे एक साथ उठे, पूरा गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। परिजन बार-बार टूटते नजर आए और महिलाओं की चीखें माहौल को और दर्दनाक बना रही थीं।कब्रिस्तान तक का रास्ता गम और सिसकियों से भरा रहा। चारों मासूमों के लिए एक साथ कब्रें खोदी गईं और सुपुर्द-ए-खाक के वक्त हर आंख नम रही।
शफीक (14), सउद (10), उमर (8) और सादिया (7) के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एक साथ चार जनाजे उठने से पूरा इलाका गमगीन हो गया। परिजन और ग्रामीण लगातार रोते-बिलखते नजर आए। कब्रिस्तान तक का रास्ता भारी सिसकियों से भरा रहा।
हत्या के बाद फरार हुई मां, पुलिस तलाश में जुटी
आरोप है कि बच्चों की मां गासिया खातून ने पहले उन्हें जहरीला पदार्थ दिया और बाद में ईंट से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर से फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। लोगों के मुताबिक बच्चों का व्यवहार सामान्य था और वे पढ़ाई और खेल में व्यस्त रहते थे। अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।









