- 12 और 13 जुलाई को पानी की सप्लाई बंद
- 8 से 10 लाख लोग होंगे प्रभावित
- शिवाजी मार्केट के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग
- जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटरवर्क्स क्षेत्र प्रभावित
- लोगों से पानी जमा करने की अपील
आगरा। आगरा में अगले दो दिन लाखों लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जलकल विभाग बिजलीघर चौराहे के पास शिवाजी मार्केट के सामने पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम शुरू करने जा रहा है। इसके चलते 12 और 13 जुलाई को जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जलकल विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें। रविवार और सोमवार को सुबह और शाम दोनों समय पानी की सप्लाई बंद रहेगी। करीब 8 से 10 लाख लोगों पर इसका असर पड़ने की संभावना है।
जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि छत्ता जोन में बिजलीघर चौराहे के पास नाले से होकर पेयजल पाइपलाइन गुजर रही है। नाले में कचरा फंसने से जलभराव की समस्या होती है। इसके स्थायी समाधान के लिए पाइपलाइन को बाईपास कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
पहले यह काम 8 जुलाई की रात को होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे टाल दिया गया था। अब शनिवार रात से काम शुरू होगा। विभाग के अनुसार, 14 जुलाई की सुबह तक जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है।









