अकबरपुर बस स्टेशन का जल्द स्थानांतरण

अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन के स्थानांतरण को लेकर वर्षों से लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का भरोसा परिवहन मंत्री ने दिया है। भाजपा नेता और समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने परिवहन मंत्री से भेंट कर बस स्टेशन के स्थानांतरण के लिए औपचारिक मांग पत्र सौंपा और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

परिवहन मंत्री ने दी प्रक्रिया शुरू करने की आश्वासन

विवेक मौर्य के अनुसार, परिवहन मंत्री ने कहा कि अकबरपुर बस स्टेशन के स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी और आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी की जाएंगी। नए स्थान पर बस स्टेशन के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और पुराने बस स्टेशन का जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवहन सेवाओं और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अकबरपुर में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

आवागमन और परिचालन में सुधार की मांग

विवेक मौर्य ने कहा कि बस स्टेशन के वर्तमान स्थान पर फ्लाइओवर बनने से यात्रियों का आवागमन और बस परिचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग है कि बस स्टेशन को सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि यह कदम अकबरपुर की जनता के हित में आवश्यक है और स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button