दादरी रैली में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

नोएडा/दादरी। Akhilesh Yadav ने रविवार को Noida के दादरी में आयोजित समाजवादी समता भाईचारा रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद हो चुके हैं और कम से कम सरकार को यह वादा करना चाहिए था कि जेवर एयरपोर्ट को उद्घाटन के बाद बेचा नहीं जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है मानो उद्घाटन ही बेचने के उद्देश्य से किया गया हो।

रैली में बोलते हुए सपा प्रमुख ने सामाजिक भेदभाव और उत्पीड़न के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अत्याचार और अन्याय की पीड़ा नहीं झेली, वे उनके दर्द को नहीं समझ सकते। उन्होंने मंदिर जाने के बाद गंगाजल से धुलवाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह दर्द उन्होंने खुद महसूस किया है। उन्होंने कहा कि वे नफरत फैलाने वालों को मिटाना नहीं चाहते, बल्कि उन्हें समझाना चाहते हैं कि समय बदल चुका है और भेदभाव की राजनीति का भविष्य नहीं है।

अखिलेश यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भेदभाव और चालबाजी नहीं छोड़ी गई, तो आज जिनके झंडे उतर रहे हैं, कल उन्हें सत्ता से भी बाहर कर दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने 9वीं सदी के गुर्जर-प्रतिहार वंश के सम्राट Mihir Bhoj की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गंगाजल से शुद्धिकरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button