‘घिस घिस घिस’ गाने में भोजपुरी अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

‘वेलकम टू द जंगल’ का नया भोजपुरी गाना रिलीज, डबल मीनिंग लिरिक्स और भोजपुरी टच को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

  • रिलीज के बाद तेजी से वायरल हुआ गाना
  • अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप फिल्मों के बीच नया प्रयोग
  • भोजपुरी ऑडियंस को टारगेट करने की चर्चा तेज

मुंबई। वेलकम टू द जंगल का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ सोमवार को रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि गाने में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी दिखाई दे रही हैं।

रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। गाने में भोजपुरी बीट्स, डबल मीनिंग लिरिक्स और बोल्ड डांस मूव्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कई यूजर्स जहां इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे वल्गर कंटेंट कहकर आलोचना भी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा, “फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। ‘घिस घिस घिस’ आज रिलीज हो रहा है।”

बीते कुछ समय से अक्षय कुमार लगातार बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। ऐसे में अब भोजपुरी टच और भोजपुरी स्टार्स के साथ उनका नया एक्सपेरिमेंट चर्चा में आ गया है।

सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अक्षय कुमार अब भोजपुरी ऑडियंस को टारगेट कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में क्षेत्रीय भाषाओं और कंटेंट का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और बड़े स्टार्स भी अब अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले से ही अपनी मल्टीस्टार कास्ट और कॉमेडी के चलते सुर्खियों में है। अब भोजपुरी स्टाइल में रिलीज हुए इस गाने ने फिल्म को नई चर्चा दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button