- छोटे भाई अबान की मौत के बाद अली से मिलने जेल नहीं पहुंचा कोई रिश्तेदार
- करीब एक महीने से सिर्फ वकील कर रहे मुलाकात, अली ने भी किसी परिजन का नाम नहीं दिया
- 6 अगस्त को झांसी आते समय सड़क हादसे में हुई थी अबान और उसके दोस्त की मौत
झांसी। झांसी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद इन दिनों जेल में अकेला पड़ गया है। छोटे भाई अबान की मौत के बाद से करीब एक महीने में उससे मिलने कोई भी परिजन जेल नहीं पहुंचा है। जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, इस दौरान अली से सिर्फ उसके वकील ही मुलाकात कर रहे हैं।
अली ने भी अभी तक किसी परिजन या रिश्तेदार का नाम मुलाकाती के तौर पर दर्ज नहीं कराया है। इससे पहले उसका छोटा भाई अबान हर 7 से 8 दिन में प्रयागराज से झांसी जेल पहुंचकर उससे मुलाकात करता था।
अबान की मौत के बाद बदला मुलाकात का सिलसिला
अबान अली से मिलने के लिए नियमित रूप से झांसी आता था। वहीं, अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर लखनऊ की जेल में बंद है। उमर से मिलने के लिए उसका मंझला भाई अहजम जेल जाता था।









