
- फिलिंग स्टेशन पर डीजल आपूर्ति में अनियमितता के आरोप
- ‘नो डीजल’ बोर्ड लगाकर आम ग्राहकों को लौटाया जा रहा
- चुनिंदा लोगों को बिना रोक-टोक दिया जा रहा ईंधन
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में पहितीपुर रोड स्थित आरडी फिलिंग स्टेशन पर डीजल आपूर्ति को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं ने समान व्यवहार न किए जाने की शिकायत की है।आरोप है कि पंप पर ‘नो डीजल’ का बोर्ड लगाकर आम ग्राहकों को ईंधन देने से मना किया जा रहा है। वहीं, कुछ चुनिंदा लोगों को बिना किसी रोक-टोक के डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि जब वे डीजल भरवाने पहुंचते हैं, तो कर्मचारियों द्वारा स्टॉक खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। इसके बाद कुछ खास लोगों के वाहनों में डीजल भरा जाता है।
स्थानीय लोगों ने इसे पक्षपात और नियमों का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि यदि डीजल की कमी है, तो सभी ग्राहकों के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए।मामले को लेकर जिला पूर्ति विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उपभोक्ताओं का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से आम लोगों को परेशानी हो रही है और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।









