अनंतनाग: चलती ट्रेन की विंडस्क्रीन से टकराई चील

जम्मू-कश्मीर। अनंतनाग में शनिवार सुबह बारामूला-बनिहाल एक्सप्रेस में एक चील ट्रेन की विंडस्क्रीन से टकरा गई, जिससे कांच टूट गया और पक्षी लोकोमोटिव पायलट के केबिन में जा गिरा।

ट्रेन के बिजबेहरा और अनंतनाग स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ।

  • विंडस्क्रीन टूटने से पायलट के चेहरे पर मामूली चोटें आईं।
  • टक्कर के बाद चील ट्रेन के केबिन में ही रह गया।
  • ट्रेन को अनंतनाग स्टेशन पर रोका गया और चील को बाहर निकाला गया।

ट्रेन संचालन

घटना के बावजूद ट्रेन ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुआ। घायल पायलट का इलाज किया गया और जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button