चौहान की बस्ती विद्यालय में वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मानित

जलालपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती, भियांव में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 6, 7 और 8 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कक्षा 6 में प्रियांशी ने प्रथम, कार्तिक चौहान ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में मानवी विश्वकर्मा और राघवेंद्र संयुक्त रूप से प्रथम रहे। अंजू को द्वितीय और कार्तिक को तृतीय स्थान मिला। कक्षा 8 में आंशी गौड़ प्रथम, शिवांगी द्वितीय और आदर्श विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

सभी सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मीना मंच की छात्राओं को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में मीना मंच की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। रजनी, सुप्रिया, शीतल, पंखुड़ी और प्रिया को प्रशस्ति पत्र और दीवार घड़ी दी गई।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और सहभागिता बढ़ाना रहा।

शिक्षा और अनुशासन पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजकरन प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, राजकरन प्रजापति और अरशद कमाल सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button