अंशिका वर्मा को गोल्ड, आकांक्षा को सिल्वर मेडल

अंबेडकरनगर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 30 जनवरी 2026 को अयोध्या स्थित रघुकुल महिला विद्यापीठ में आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में मन मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स क्लब, तमसा मार्ग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और एक गोल्ड, एक सिल्वर तथा एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंशिका वर्मा ने अंडर 52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि के साथ ही अंशिका का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो गेम्स के लिए विश्वविद्यालय की टीम में कर लिया गया।

सगी बहनों ने किया जिले का नाम रोशन

अंशिका वर्मा की सगी बहन आकांक्षा वर्मा ने भी प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अंडर 62 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं, तीसरे खिलाड़ी अभिषेक मौर्य ने पूमसे वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम के खाते में एक और पदक जोड़ा।

अंशिका और आकांक्षा वर्मा ग्राम लालापुर, पोस्ट मनरेजपुर, टांडा की निवासी हैं। दोनों बहनें भानमती महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। अंशिका वर्मा बीएड प्रथम वर्ष और आकांक्षा वर्मा बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। दोनों के पिता बृजेश कुमार वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

निष्पक्ष आयोजन, खिलाड़ियों को मिला मंच

इस प्रतियोगिता के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से अयोध्या के ताइक्वांडो सचिव भगवान दास अग्रवाल को प्रवेक्षक नियुक्त किया गया था। प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित और निष्पक्ष रहा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *