
- असम पुलिस टीम दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची
- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद कार्रवाई
- खेड़ा घर पर नहीं मिले, पुलिस कर रही इंतजार
असम। कांग्रेस नेता Pawan Khera के दिल्ली स्थित आवास पर Assam Police की टीम ने दबिश दी है। यह कार्रवाई Himanta Biswa Sarma की पत्नी Riniki Bhuyan Sarma द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पवन खेड़ा फिलहाल अपने घर पर मौजूद नहीं हैं। टीम उनके लौटने का इंतजार कर रही है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। इस दौरान Delhi Police भी मौके पर मौजूद है।
दरअसल, दो दिन पहले पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और यूएई के पासपोर्ट हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।
दिल्ली में हुई इस कार्रवाई को लेकर हिमंता सरमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पवन खेड़ा गुवाहाटी से निकलकर हैदराबाद चले गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि पुलिस दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि “कानून अपना काम करेगा।”
इस बीच, असम में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि प्रचार का समय मंगलवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। ऐसे में यह मामला चुनावी माहौल में और अधिक गरमाता नजर आ रहा है।









