बीएड प्रवेश परीक्षा आज

अम्बेडकरनगर में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन

  • बीएड परीक्षा के लिए जिले में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू
  • सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
  • अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और बसखारी में डायवर्जन प्लान प्रभावी

**अम्बेडकरनगर।** बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर रविवार को जिले में व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षार्थियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और बसखारी थाना क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात का दबाव कम रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

अकबरपुर क्षेत्र में कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

आजमगढ़ और बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर श्रवण क्षेत्र और अन्नावा मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। अयोध्या से आने वाले वाहनों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है।

बस्ती और टांडा से अकबरपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से बाईपास मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, न्यौतरिया बाईपास, कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस चौराहा, गोहन्ना चौराहा और अन्नावा तिराहा पर भी डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

टांडा क्षेत्र में कुछ मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित

अकबरपुर से टांडा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएचआई-233 मार्ग पर मोड़ा जाएगा। वहीं कश्मिरिया, चिन्तौरा और धुरहिया मार्गों पर हल्के एवं भारी दोनों प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button