बारामती प्लेन क्रैश: डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 की मौत

बारामती/मुंबई/दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गए। इस हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू सदस्य समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई।

अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में और क्रू मेंबर पिंकी माली का मुंबई के ठाणे में अंतिम संस्कार हुआ।

पायलट सुमित कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव सतारा में अंतिम संस्कार हुआ। जाधव को उनके 9 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विदिप जाधव पिछले चार साल से पवार के साथ कार्यरत थे और 2009 से मुंबई पुलिस में थे। उनका परिवार पत्नी संध्या, एक बेटी, एक बेटा और माता-पिता हैं।

गुरुवार को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया और पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया।

को-पायलट शांभवी पाठक ग्वालियर की रहने वाली थीं। उन्होंने मृत्यु से कुछ घंटे पहले अपनी दादी को अंतिम मैसेज भेजा था। शांभवी की दादी रिश्तेदारों के साथ दिल्ली रवाना हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button