खेमापुर में राम नरेश जन कल्याण सेवा संस्थान का कंबल वितरण कार्यक्रम

अंबेडकरनगर। राम नरेश जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में खेमापुर स्थित खेमराज इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 300 पात्र वरिष्ठ नागरिकों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत गंगाधर दास, होमगार्ड व कारागार उत्तर प्रदेश के निजी सचिव विनय कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के डिप्टी सेक्रेटरी दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ खेमराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह द्वारा अतिथियों को बुके और मोमेंटो भेंट कर किया गया। इसके बाद मंचीय औपचारिकताओं को पूरा करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

संयोजकों ने किया कंबल वितरण

कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंह, अरुण सिंह, पवन कुमार सिंह, आदित्य शुक्ला, राजाराम सिंह, प्रदीप कुमार सिंह और अंजनी सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को क्रमबद्ध तरीके से कंबल वितरित किए। आयोजन स्थल पर व्यवस्था सुचारु रही और पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए गए।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए संस्था की पहल

संस्था की पूर्व अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर होते हैं और उनकी सेवा संस्था की प्राथमिकता रही है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को ठंड के मौसम में राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button