शाहजहांपुर में राजकुमार भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज नाराज़

  • सपा प्रवक्ता के बयान पर ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध
  • सदर थाने में दिया गया प्रार्थना पत्र
  • समाज के लोगों ने बयान को बताया आपत्तिजनक

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान को लेकर शाहजहांपुर में ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताया है। समाज के प्रदेश महामंत्री हरिशरण वाजपेयी ने अधिवक्ता राजेश अवस्थी के साथ सदर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा।

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि 12 मई 2026 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ब्राह्मणों की तुलना वैश्या से की, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

हरिशरण वाजपेयी और राजेश अवस्थी ने कहा कि इस बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश और नाराजगी है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों ने कार्यालय में बयान की क्लिप सुनी, जिसके बाद विरोध जताने का निर्णय लिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button