ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लखनऊ बुलाया

लखनऊ। लखनऊ में 20 वर्षीय युवती ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर बुलाने और दुष्कर्म के बाद जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। पीड़िता नई दिल्ली के दरियागंज इलाके की रहने वाली है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2021 में नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात किशनगंज निवासी कमरु जमाल उर्फ जावेद से हुई। आरोपी ने बेहतर नौकरी दिलाने का वादा किया और उसे लखनऊ बुला लिया।

नशे की हालत में दुष्कर्म, बनाया वीडियो

युवती का आरोप है कि आरोपी उसे गोमतीनगर स्थित एक कैफे में ले गया, जहां नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। बाद में उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।

स्पा सेंटर में जबरन कराया अनैतिक काम

पीड़िता का कहना है कि ब्लैकमेल कर उसे एक स्पा सेंटर ले जाया गया, जहां जफर हयात इदरीसी, कमर हयात इदरीसी और आमिर समेत अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाए। आरोप है कि उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में उतार दिया गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *