जीका संक्रमण की चपेट में राजधानी लखनऊ, एक और संक्रमित की पुष्टि

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीका वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को लखनऊ में एक और जीका संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इसकी पुष्टि महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. वेद व्रत सिंह ने की। ज्ञात हो कि पिछले दिनों कानपुर और कन्नौज के बाद लखनऊ में गुरुवार को जीका वायरस से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।

इसके अलावा कानपुर और कन्नौज से आने वाले लोगों पर भी खास नजर रखी जा रही है। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक कल जिन दो लोगों में इस वायरस का संक्रमण मिला था उनमें से एक हुसैनगंज और दूसरा कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं शुक्रवार को राजधानी के लालकुआं इलाके में एक और संक्रमित मिला है। जानकारी मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में सैम्पल लेना शुरू कर दिया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम और मलेरिया इकाई तालमेल बैठकर के जहां संक्रमित मरीज मिले हैं वहां एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग किया जाए।

इस बीच राजधानी में जीका वायरस के मामले आने के बाद स्वास्थ विभाग ने निर्णय लिया है कि जो भी संक्रमित मिलेगा उसके घर से 400 मीटर तक के दायरे में रहने वाले लोगों की जांच की जाएगी। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न इलाक़ों में 945 घरों का सर्वे किया।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *