महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

प्रयागराज।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि के कथित खुदकुशी मामले में शनिवार को सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।सीबीआई की चार्जशीट आनंद गिरी समेत अन्य के खिलाफ है।नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आनंद गिरि समेत अन्य आरोपी नैनी जेल में बंद हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंद नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर को प्रयागराज उनके आश्रम से मिला था।उस समय कहा गया था कि नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी की है और उनकी मौत पर कई दावे किए गए थे।बाद में जांच सीबीआई ने जांच पड़ताल शुरू की। सीबीआई ने मुख्य आरोपी आनंद गिरि समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

नरेंद्र गिरि की मौत मामले में सीबीआई ने आनंद गिरि के अलावा संदीप तिवारी और उसके बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।सीबीआई ने दो महीने तक चली लंबी सुनवाई के बाद शनिवार को प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में आनंद गिरि समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए 25 नवंबर की तारीख तय की है।

सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद तीनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। कुछ दिन पहले कोर्ट ने आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।नरेंद्र गिरि की मौत मामले में सीबीआई ने बाघंबरी गद्दी से जुड़े तमाम कर्मचारियों और मठ के साधु-संतों के बयान दर्ज किए है।इस मामले में एफआईआर की तहरीर देने वाले अमर गिरि, महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी बलबीर गिरि समेत नरेंद्र गिरि के वसीयत को तैयार करने वाले वकील, नरेंद्र गिरि के डॉक्टर्स, प्रॉपर्टी डीलर्स के बयान दर्ज किए हैं।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
पालघर में ‘शिव का अवतार’ बताकर महिला से रेप

मुंबई/पालघर। पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *