समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव बने अंकित श्रीवास्तव

अंबेडकरनगर। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम जी की संस्तुति पर समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश की ओर से अयोध्या मंडल के मंडल प्रभारी के पद पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अंकित श्रीवास्तव निवासी टांडा जनपद अम्बेडकरनगर को मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त सपा समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अंकित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाऊँगा।

जल्द ही पूरे जिले की सभी विधानसभाओं में दौरा करके पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और 2022 के चुनाव में बीजेपी को हराकर सपा की सरकार बनाएंगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपने पदभार का दायित्व पूरी निष्ठा, ईमानदारी, लगन व जिम्मेदारी से निभाते हुए व्यापारी हित में कार्य करते हुए समाजवादी व्यापार सभा को मजबूती प्रदान करुगा।

प्रदेश सचिव अंकित श्रीवास्तव के जनपद में प्रथम आगमन पर शिव बाबा पहुंच कर माथा टेका शहजाद पुर डॉक्टर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट स्थित डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गंगा शंकर साहू, रफीक राइन, नसर आदिल, सुनील यादव, सेवाराम यादव, नदीम अंसारी, महताब, अशरफ, विजय बहादुर यादव, चंद्र भूषण वर्मा, कमला प्रसाद, शाहनवाज, जिला महासचिव मोहम्मद मैनुद्दीन आदि सैकड़ों साथियों सहित जिले में प्रथम आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button