लखनऊ नगर निगम में भाजपा के रुझानों पर जश्न

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में खुशियों का माहौल देखा गया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने इस मौके पर पार्षदों और कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाए

कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। नगर निगम मुख्यालय में भाजपा के पार्षदों ने पार्टी का झंडा भी लहराया। इस दौरान बधाई हो, जीत की बधाई हो, मोदी-योगी-सुषमा खर्कवाल के नारे भी लगे। कार्यकर्ताओं ने मेयर को गुलदस्ता भी भेंट किया।

मेयर का बयान

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार जनता के हित में काम हो रहा है, इसलिए पार्टी सबसे बड़ी बनकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की नीतियों से देश आगे बढ़ रहा है।

सुषमा खर्कवाल ने आगे कहा कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी, क्योंकि पार्टी ने जनता के बीच अपने काम से भरोसा कायम किया है। उनके अनुसार, सपा और कांग्रेस की हार अगले चुनावों में भी नजर आएगी।

मौके पर मौजूद पदाधिकारी और पार्षद

पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय, पार्षद रणजीत सिंह, कौशलेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह मोनू सहित कई अन्य कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button