उत्कृष्ट समन्वय पर चार्ज अधिकारी और अधिकारियों का सम्मान

मकान गणना और एससी-एसटी जनगणना कार्य में सहयोग के लिए हुआ सम्मान समारोह

आलापुर (अंबेडकर नगर)। जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान गणना और अनुसूचित जाति-जनजाति जनगणना कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को नियमित मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारियों को तहसील मुख्यालय पर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश के माध्यमिक संवर्ग के अयोध्या मंडल अध्यक्ष एवं जनगणना सुपरवाइजर डॉ. उदयराज मिश्र ने चार्ज अधिकारी पद्मेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी तथा पटल प्रभारी रिशु सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

20 जून तक चल रहा है प्रथम चरण

जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत 22 मई से 20 जून तक हाउस लिस्टिंग के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गणना का कार्य किया जा रहा है। आलापुर तहसील में शासन की ओर से पद्मेश श्रीवास्तव को चार्ज अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. उदयराज मिश्र ने कहा कि जनगणना कार्य में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों और कार्मिकों को भी निकट भविष्य में सम्मानित किया जाएगा।

प्रगणक भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रगणक मनोज कुमार, राहुल वर्मा, वसीम अहमद, मिथिलेश यादव, अशोक तिवारी, प्रियंका यादव और कंचन यादव उपस्थित रहीं। सम्मान समारोह के अंत में अधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा जनगणना टीम के लिए जलपान की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button