सीएम योगी: मन की गंदी प्रवृत्तियां आतंकवाद की जड़ हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज समागम में शामिल

सुल्तानपुर रोड, गुलजार उपवन में राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

राष्ट्रपति ने कहा: आगे बढ़ने से पहले अपने भीतर झांकना जरूरी

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (28 नवंबर) लखनऊ में सुल्तानपुर रोड, गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज के समागम में शामिल हुईं और राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मू 20 साल से ब्रह्माकुमारीज से जुड़ी हैं। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि आज के समय में आगे बढ़ने की नहीं, बल्कि अपने भीतर झांकने की जरूरत है।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2023 में भारत में आयोजित जी-20 समिट की थीम “वन वर्ल्ड, वन अर्थ, वन फैमिली” भी इसी दिशा में प्रयास है। उनका मानना है कि ब्रह्माकुमारीज का कार्य इस दिशा में अत्यंत प्रशंसनीय है।

समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। सीएम योगी ने कहा कि मन की गंदी प्रवृत्तियां आतंकवाद की जड़ बनती हैं। यदि मन संतुष्ट नहीं रहेगा, तो यह विचलित और भ्रमित रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस शुरू कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आत्मनिरीक्षण और मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और ब्रह्माकुमारीज के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button