सीएम योगी मेदांता अस्पताल पहुंचे, ओपी राजभर के स्वास्थ्य की ली जानकारी

  • कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर को माइनर स्ट्रोक, हालत स्थिर
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों से की बातचीत
  • बच्चों को गोद में लेकर सीएम ने परिवार के साथ बिताया समय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने डॉक्टरों से उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना भी उनके साथ मौजूद रहे।

डॉक्टरों के अनुसार, ओपी राजभर को माइनर ब्रेन स्ट्रोक आया था। समय रहते इलाज मिलने के कारण उनकी हालत अब स्थिर है। उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है और जल्द ही डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है।

सीएम योगी ने अस्पताल में राजभर के परिवार के साथ समय बिताया और उनके बच्चों को गोद में लेकर दुलारा। इससे अस्पताल का माहौल कुछ समय के लिए हल्का और पारिवारिक हो गया।

रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर ओपी राजभर को पहले आजमगढ़ से लखनऊ लाया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां शुरुआती इलाज के बाद उन्हें मेदांता शिफ्ट कर दिया गया।

राजभर के इलाज के लिए मेदांता में एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार ठक्कर और डॉ. राकेश मिश्रा उनकी देखरेख कर रहे हैं। उनकी सीटी स्कैन व अन्य जांचें कराई गईं और अब स्थिति में सुधार है।

ओपी राजभर रविवार को वाराणसी में रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन कमरे से निकलते समय उन्हें तेज चक्कर आया और उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी। तत्काल उन्हें लखनऊ लाया गया और इलाज शुरू हुआ।

Back to top button