
अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना गोविंदपुर मारिकपुर गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतका की पहचान, मायके में रह रही थी
मृतका की पहचान इंदु यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा गांव निवासी उमाशंकर के साथ हुई थी।
बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अपने मायके गोविंदपुर मारिकपुर में रह रही थी।
दवा लेने निकली, देर रात मिली जानकारी
परिजनों के अनुसार, सोमवार को इंदु घर से अकबरपुर दवा लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
रात करीब 11 बजे उसके भाई राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी कि इंदु का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई
परिवार के सदस्यों ने बताया कि इंदु लीवर की बीमारी से परेशान थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो, ऐसी आशंका जताई जा रही है।









