गोरखपुर में सीएम योगी ने हॉकी स्टिक थामकर किया अभ्यास

938 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे। यहां मंच पर जाने से पहले उन्होंने खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और हॉकी स्टिक थामकर मैदान में हाथ आजमाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दो बार गेंद को गोल पोस्ट की ओर मारा, जबकि सांसद रवि किशन गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां 136.64 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण और 799.44 करोड़ रुपये की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, शहरी विकास, पेयजल और कानून व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल हैं। इनसे गोरखपुर शहर के साथ-साथ ग्रामीण और पिपराइच विधानसभा क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button