खाद की किल्लत पर कलेक्ट्रेट का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

  • महिलाओं और किसानों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है
  • समय पर खाद न मिलने से किसानों को भारी नुकसान का खतरा
  • AAP का प्रदेशभर में आंदोलन, सरकार पर जमकर निशाना

लखनऊ। खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

महिलाएं और किसान परेशान, सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकामी का आरोप

AAP की जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा, “किसानों के हित में सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। यह सरकार किसान विरोधी है। बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी हो रही है, जिसे सरकार रोकने में असमर्थ है। पूरे प्रदेश में किसानों की लंबी लाइनें लगी हैं, महिलाएं घर छोड़कर लाइनों में खड़ी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “किसान अन्नदाता होते हुए भी अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। कृषि मंत्री दावा करते हैं कि सब कुछ ठीक है, लेकिन हकीकत यह है कि किसानों पर लाठियां बरस रही हैं, उन्हें जलील किया जा रहा है।”

किसानों को समय पर खाद न मिलने से बढ़ रहा नुकसान

इरम रिजवी ने सवाल उठाया, “सरकार बताए कि किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रही है? आखिर इतनी किल्लत क्यों है? खाद समय पर न मिलने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जिन फसलों को खून-पसीने से सींचते हैं, वे बाद में कौड़ियों के भाव बिक जाती हैं।”

प्रदेशभर में आंदोलन, किसानों पर हो रहा अत्याचार: दिनेश पटेल

AAP नेता दिनेश पटेल ने कहा, “पूरे प्रदेश में किसान परेशान है। प्रशासन की लाठियां खा रहा है, धूप और बारिश झेल रहा है। सरकार के दावों की पोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो खोल रहे हैं। यह सरकार सिर्फ दो मित्रों के लिए काम कर रही है, जबकि किसान बर्बादी झेल रहा है।”

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading