
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक कुत्ता लेकर संसद परिसर में पहुंच गईं। इस पर बीजेपी सांसदों ने कड़ा विरोध जताया।रेणुका चौधरी ने कहा कि रास्ते में एक छोटा पिल्ला स्कूटर और कार के पहियों के नीचे आने वाला था। उन्होंने उसे सुरक्षित रखने के लिए गाड़ी में उठाया और संसद तक ले गई। उन्होंने बताया कि पिल्ला सुरक्षित वापस भेज दिया गया।सांसद ने कहा, “गाड़ी भी गई और कुत्ता भी। असली डसने वाले और काटने वाले संसद में बैठे हैं। हम किसी गूंगे जानवर की देखभाल कर रहे हैं।”









