बंजी जंपिंग हादसा: सेफ्टी रोप बिना छलांग, 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

ब्राज़ील के साओ पाउलो में स्केलेटन ब्रिज पर हुई घटना, लापरवाही से गिरकर 130 फीट गहरी खाई में गिरी युवती, 6 लोग हिरासत में

ब्राजिलिया। ब्राज़ील के साओ पाउलो राज्य में एक बंजी जंपिंग गतिविधि के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्केलेटन ब्रिज पर आयोजित इस एडवेंचर एक्टिविटी में कर्मचारियों की भारी लापरवाही सामने आई है, जहां युवती को बिना सेफ्टी रोप लगाए ही छलांग लगाने के लिए छोड़ दिया गया।

घटना के तुरंत बाद युवती 130 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित इस बंजी जंपिंग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी युवती को पुल के किनारे ले जाते हैं और बिना सुरक्षा जांच के नीचे छोड़ देते हैं। जैसे ही वह गिरने लगती है, मौजूद लोग चीखते हुए “रोप… रोप…” चिल्लाते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

पुलिस ने घटना के बाद मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button