जेम बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

एनटीपीसी टांडा के बालिका सशक्तीकरण अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रतिभागियों को वितरित किए गए सोलर स्टडी लैम्प

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान (जेम)-2026 के अंतर्गत बुधवार को सरगम सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और कर्मचारियों ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने समूह नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच पर उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा।

किट और सोलर स्टडी लैम्प का वितरण

इस अवसर पर जेम अभियान से जुड़ी बालिकाओं को किट वितरित की गई। साथ ही उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सोलर स्टडी लैम्प भी प्रदान किए गए। एनटीपीसी की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।

शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में संयुक्ता महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य मीनाक्षी श्रीवास्तव और आभा जाडली ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारी, कर्मचारी और अभिभावक रहे मौजूद

कार्यक्रम में एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं की प्रस्तुतियों और उनके आत्मविश्वास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button