क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने युवक से 12 लाख की ठगी

लखनऊ। साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग का झांसा देकर कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी हिमांशु द्विवेदी (32) से 12,40,764 रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमांशु ने बताया कि 28 दिसंबर को उनके टेलीग्राम अकाउंट पर क्रिप्टो ट्रेडिंग का ऑफर आया। चैट करने पर ठगों ने खुद को नामी कंपनी CBOE का कर्मचारी बताया और कम समय में दोगुना–चार गुना मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया।

जालसाजों ने पीड़ित को एक फर्जी वेबसाइट पर रजिस्टर कराया और टास्क पूरे करने के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में 1000 रुपए भी उनके खाते में भेजे गए। इसके बाद झांसे में आकर पीड़ित ने कुल 12,40,764 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने पूरी रकम निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने और पैसे जमा करने का दबाव बनाया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *