दिल्ली ब्लास्ट का खुलासा: हरियाणा के नूंह जिले के खाद विक्रेता हिरासत में

नई दिल्ली/नूंह। दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट के मामले में जांच का नेटवर्क हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र तक पहुँच गया है। विस्फोट से जुड़े मामले की जांच कर रही दिल्ली एजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

जांच और छापेमारी

दिनेश को हिरासत में लेने के बाद उसके घर और दुकान की जांच की गई। इस दौरान टीम ने उनके घर पर सो रहे दिनेश और उनके परिवार को दबोच लिया। छापेमारी में तीन लोग भी शामिल थे जिन्होंने हाल ही में उसके दुकान से सामान खरीदा था।

आरोप और विस्फोट कनेक्शन

आरोप है कि दिनेश ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड के अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध कराया। दिनेश के पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया जा रहा है कि इसी अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल दिल्ली विस्फोट में हुआ।

जांच का दायरा बढ़ाया

घटना के खुलासे के बाद कृषि विभाग ने जिले के सभी खाद और बीज विक्रेताओं से अमोनियम नाइट्रेट का रिकॉर्ड मंगवाया है। इसके अलावा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के कई गांवों में भी जांच जारी है। यहां खनन विस्फोटों में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल होता है।

अन्य दुकानों की जांच

पुलिस ने सोहना अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी बीज भंडार और मदान बीज भंडार एवं अन्य केमिकल विक्रेता के संचालकों को भी हिरासत में लिया। दोनों दुकानों को बंद करवा दिया गया। लक्ष्मी बीज भंडार के मालिक राजेश गुप्ता शादी के चलते आगरा गए हुए थे, उनकी अनुपस्थिति में पुलिस ने उनके बेटे को अपने साथ लिया। राजेश गुप्ता ने पुष्टि की कि वे पुलिस के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button