लखनऊ में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर तक सीमित

लखनऊ। बुधवार सुबह लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा और आसमान से ओस की बूंदें गिरीं। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर तक सीमित रही। कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं।

स्कूलों में बदलाव
जिलाधिकारी ने नर्सरी तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। कक्षा-1 से 8 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगी। सुबह करीब 9 बजे सूर्य निकला, लेकिन कोहरे और बादलों ने उसे ढक रखा था।

मौसम और तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 95% और न्यूनतम 66% दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ का एक्यूआई 157 यलो जोन में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button