
- अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना
- पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बंगाल की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
- 2027 में भाजपा की वापसी का दावा, स्वास्थ्य विभाग की करेंगे समीक्षा

Brajesh Pathak गुरुवार को Ayodhya पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर सराहना की।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके आकाओं को करारा जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सेना हर चुनौती का मजबूती से सामना कर रही है और आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। देश की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस दौरान बृजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वहां अराजकता और भय का माहौल है, जिससे आम जनता परेशान है।
उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत वहां नई सरकार बनने का माहौल तैयार हो रहा है।
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी और All India Trinamool Congress पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों की राजनीति में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और अराजकता के पुराने दौर को अभी भूली नहीं है।
बृजेश पाठक ने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
Website security powered by MilesWeb