क्या पोप फ्रांसिस ने चर्च की पुरानी परंपराओं को बदलने का साहस दिखाया

  • राष्ट्रपति मुर्मू की वेटिकन यात्रा: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की तैयारी
  • पोप फ्रांसिस के निधन के बाद वेटिकन में अंतिम दर्शन का अंतिम दिन
  • पोप का अंतिम संस्कार: वेटिकन से बाहर होगा दफनाया जाना

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी रवाना हो गईं। उनके साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी गए हैं।

पोप का निधन और अंतिम दर्शन

88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर के कारण निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए वेटिकन स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया था। बुधवार को अंतिम दर्शन का आखिरी दिन है, जिसके बाद शाम को ताबूत को बंद कर दिया जाएगा। 26 अप्रैल (गुरुवार) को होने वाले अंतिम संस्कार में दुनियाभर के नेता और लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। भारत सरकार ने पोप के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

वेटिकन से बाहर दफन होने वाले पहले पोप

पोप फ्रांसिस को वेटिकन सिटी के बजाय रोम की प्राचीन सांता मारिया मैगीगोर बेसिलिका में दफनाया जाएगा। वे 120 साल में वेटिकन से बाहर दफन होने वाले पहले पोप होंगे। पोप ने दिसंबर 2023 में ही इस बेसिलिका को अपनी अंतिम विश्राम स्थली चुने की इच्छा जताई थी। यहां उनका मैरी (वर्जिन मैरी) से विशेष लगाव था, और वे नियमित रूप से यहां प्रार्थना करने आते थे।

पोप का स्वास्थ्य संघर्ष

पिछले कई महीनों से पोप फ्रांसिस फेफड़ों के संक्रमण और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। 14 फरवरी को उन्हें निमोनिया और एनीमिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 मार्च को डिस्चार्ज होने से पहले उनकी रिपोर्ट में किडनी फेल्योर के लक्षण भी देखे गए थे।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading