क्या आलोचनाओं के बावजूद भी सफल रहा सामंथा का बोल्ड अंदाज?

  • सामंथा ने बताया कैसे तोड़ी अपनी ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ वाली छवि
  • ‘ऊ अंटावा’ से पहले कांप रही थीं सामंथा, किया खुलासा
  • खुद को कभी हॉट नहीं मानने वाली सामंथा ने कैसे किया बोल्ड डांस

नई दिल्ली। सामंथा रूथ प्रभु हमेशा से ही अपने बोल्ड और यूनिक चॉइस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। चाहें वो उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल करियर। हाल ही में उनकी प्रोडक्शन फिल्म शुभम रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने कैमियो रोल किया है। लेकिन इन दिनों सामंथा एक बार फिर अपने करियर के सबसे चर्चित आइटम सॉन्ग ऊ अंटावा को लेकर चर्चा में हैं।

‘पुष्पा’ का वो वायरल डांस, जिसने बदल दिया सामंथा का करियर

साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज में सामंथा का आइटम सॉन्ग ऊ अंटावा ओवरनाइट सेंसेशन बन गया था। इस गाने ने न सिर्फ उन्हें नई पहचान दी, बल्कि उनकी इमेज भी बदल दी। अब एक इंटरव्यू में सामंथा ने इस गाने की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि वह इस रोल को लेकर काफी नर्वस थीं, क्योंकि यह उनकी पारंपरिक “गर्ल नेक्स्ट डोर” इमेज से बिल्कुल अलग था।

कभी नहीं सोचा था कि सेक्सी डांस करूंगी

38 साल की सामंथा ने गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी भीड़ के सामने एक बोल्ड डांस नंबर करूंगी। मैं हमेशा क्यूट, इनोसेंट रोल्स करती आई हूं। लेकिन यहां मुझे पूरी तरह से अलग अवतार में आना था।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ डांस नहीं, बल्कि एक “बोल्ड, कॉन्फिडेंट और सेक्सी अटीट्यूड” वाली महिला का किरदार था, जो उनकी रियल-लाइफ पर्सनैलिटी से मेल नहीं खाता था।

खुद को चुनौती देना चाहती थी

सामंथा ने बताया कि उन्होंने यह रोल सिर्फ इसलिए एक्सेप्ट किया क्योंकि वह “खुद को चुनौती देना चाहती थीं और स्टीरियोटाइप्स को तोड़ना चाहती थीं।” उन्होंने कहा, “मैंने कभी खुद को आकर्षक या सेक्सी नहीं समझा, लेकिन मैं ये जानना चाहती थी कि क्या मैं ऐसा कर सकती हूं।”

शूटिंग के दौरान हुईं घबराईं

सेट पर पहले दिन का हाल बयां करते हुए सामंथा ने कहा, *”मैं 500 जूनियर आर्टिस्ट्स के सामने खड़ी थी और पहले शॉट से पहले मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे। मैं बेहद नर्वस थी।”* लेकिन जब यह गाना रिलीज हुआ, तो फैंस ने उनके इस नए अवतार को खूब पसंद किया।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading