दिलजीत दोसांझ विवादों में घिरे- पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग फिल्म पर मचा बवाल

नई दिल्ली। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सिने संगठन तक विरोध कर रहे हैं। इसी बीच पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने इस विरोध को एकतरफा करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जसबीर जस्सी का बयान:

“अगर पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करना देशद्रोह है, तो फिर यूट्यूब और स्पॉटिफाई से वो सारे गाने भी हटाइए जो पाकिस्तानी सिंगर्स ने गाए हैं या जिनका संगीत हमने चुराया है,” जस्सी ने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में 80% गाने किसी न किसी रूप में पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं – या तो बोल, धुन या सीधे गायक।

AICWA ने पीएम मोदी को पत्र लिखा

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
AICWA ने इसे शहीदों के अपमान से जोड़ा और CBFC से दिलजीत की किसी भी आने वाली फिल्म को सर्टिफिकेट न देने की मांग की है।

बैन और कार्रवाई की चेतावनी

AICWA ने दिलजीत दोसांझ को इंडस्ट्री से आधिकारिक रूप से बैन करने की घोषणा की है। साथ ही, चेतावनी दी कि जो भी उनके साथ काम करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल विवाद जारी है, इंडस्ट्री में भी बंटी राय

जहां कुछ लोग दिलजीत के फैसले को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई कलाकारों का मानना है कि कला को सीमाओं में नहीं बांधा जाना चाहिए।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading