- बॉलीवुड सेलेब्स का सैनिकों के लिए समर्थन, शांति और सुरक्षा की दुआ
- पाकिस्तान के हमलों के बीच भारतीय डिफेंस सिस्टम की भूमिका
- रिचा चड्ढा का आलोचना, मीम बनाने वालों को किया फटकार
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर चलरहे तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने भारत पर कई हमले किए हैं, जिनमें भारतीय डिफेंस सिस्टम S-400 द्वारा अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया गया है। हालांकि, इन हमलों के बावजूद देशभर में एक भय का माहौल बना हुआ है। इस संकट के बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी चिंता और समर्थन जाहिर कर रहे हैं, खासकर उन सैनिकों और नागरिकों के लिए जो सीमा के पास रह रहे हैं।
सेलेब्स ने दिखाया समर्थन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने जम्मू में हुए ड्रोन हमले का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “जम्मू को निशाना बनाया गया, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने उसे रोक दिया। मजबूत बने रहो जम्मू।”
अदाकार रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं।”
अनुपम खेर ने अपने कजन का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके कजन सुनील खेर जम्मू में रहते हैं, और भारतीय सेना की सुरक्षा में वे निश्चिंत हैं। अनुपम ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा, “हमारे सैनिकों के होते हुए कोई भी मिसाइल जमीन पर नहीं गिरने देंगे। जय माता की, भारत माता की जय।” वीर दास ने भी सुरक्षा में तैनात लोगों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे सैनिकों को शुक्रिया, दुआएं और सम्मान। सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए।”








