
स्वास्थ्य : ड्राई बालों की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, खासकर सर्दियों के मौसम में जब हवा में नमी कम हो जाती है। इस कारण बाल रूखे, बेजान और जल्दी टूटने लगते हैं। हालांकि कुछ आसान उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
सही शैम्पू और कंडीशनर का चयन
ड्राई बालों के लिए हाइड्रेटिंग शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी है। ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिनमें प्राकृतिक तेल मौजूद हों, जिससे बालों को पोषण मिले। ते नियमित रूप से नारियल, बादाम या आर्गन ऑयल से बालों की मालिश करने से बालों की नमी बरकरार रहती है और ड्राईनेस कम होती है।
गर्म पानी से बचें
बालों को बहुत गर्म पानी से धोने से उनकी प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाने से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। साथ ही समय समय पर ट्रिमिंग कराने से स्प्लिट एंड्स की समस्या कम होती है।
डाइट और केमिकल से दूरी
ओमेगा 3, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार बालों को मजबूत बनाता है। वहीं केमिकल ट्रीटमेंट से बचना भी जरूरी है। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने बालों को फिर से स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।









