
- केंद्र सरकार ने आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया
- 10 ग्राम सोना 1.60 लाख रुपए तक पहुंचा
- चांदी का भाव बढ़कर 2.87 लाख रुपए प्रति किलो हुआ
India सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। बुधवार को जारी आदेश के बाद सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला।
नई दरें लागू होने के बाद 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर करीब 1.60 लाख रुपए पहुंच गया, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 2.87 लाख रुपए तक पहुंच गई। बाजार में सोना करीब 9 हजार रुपए और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है।
सरकार ने सोने पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किया था।
सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य विदेशी खरीद को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है।
हालांकि, ज्वेलरी और बुलियन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने चिंता जताई है कि टैक्स बढ़ने से सोने-चांदी की तस्करी बढ़ सकती है। India Bullion and Jewellers Association के नेशनल सेक्रेटरी Surendra Mehta ने कहा कि सरकार ने करंट अकाउंट डेफिसिट को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया है, लेकिन पहले से ऊंची कीमतों के बीच इससे मांग पर असर पड़ सकता है।









