
देश : Enforcement Directorate ने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक, डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों का विभिन्न जोनल और सब-जोनल कार्यालयों में तबादला किया गया है।
इस फेरबदल के तहत श्रीराम मीणा को गुरुग्राम जोनल ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अखिलेश कुमार को मंगलौर सब-जोनल ऑफिस का नया डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से जांच प्रक्रिया को और गति मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रवीण कुमार झा और पीयूष शरद चंद्रा को लखनऊ जोनल ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा महेश कुमार को श्रीनगर जोनल ऑफिस की कमान सौंपी गई है, जिसे जांच और सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने यह कदम लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया है। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
ईडी के इस प्रशासनिक बदलाव को आने वाले समय में बड़े आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।









